हजारीबाग, जुलाई 9 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। हजारीबाग जिले में खरीफ मौसम 2026-27 के लिए कृषि लक्ष्यों को पूरा करने की राह चुनौतीपूर्ण बनी हुई है। जुलाई महीने के पहले सप्ताह में मानसून की सक्रियता और अब तक हुई कुल 180 मिमी बारिश के बावजूद, दलहन, तिलहन और मोटे अनाजों की बुआई की गति काफी धीमी है। जिला कृषि विभाग के 07 जुलाई 2026 तक के रिपोर्ट के अनुसार जिले में धान के बिछड़े तैयार करने का कार्य 36.4 प्रतिशत लगभग 8400 हेक्टेयर के लक्ष्य के विरुद्ध 3057.6 हेक्टेयर पूरा हो चुका है। मक्का की बुआई का प्रदर्शन सबसे बेहतर है, जहां 12,360 हेक्टेयर के निर्धारित लक्ष्य के मुकाबले 45.9 प्रतिशत लगभग 5669 हेक्टेयर क्षेत्र में बुआई हो चुकी है। इसमें भी हाइब्रिड मक्का को किसानों की अधिक प्राथमिकता मिल रही है। यह भी पढ़ें- Munger News: मु...