हजारीबाग, जुलाई 20 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के निर्देश पर शहर में यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से सोमवार को डिस्ट्रिक्ट मोड़ पर विशेष वाहन चेकिंग एवं जागरूकता अभियान चलाया गया। डीएसपी सीसीआर मो अयातुल्लाह के नेतृत्व में यातायात थाना प्रभारी सहित पुलिस बल और गृहरक्षकों की टीम ने प्रमुख चौक-चौराहों पर वाहनों की गहन जांच की।इस दौरान नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई करते हुए चालान काटे गए। पुलिस आंकड़ों के अनुसार, बिना हेलमेट के 64, ट्रिपल लोडिंग के 20, मोबाइल का उपयोग करते हुए वाहन चलाने के 11 मामले और नो-पार्किंग जोन में खड़े 49 ऑटो, टोटो समेत अन्य वाहनों के विरुद्ध जुर्माना लगाया गया। यातायात थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर अनूप कुमार ने स्पष्ट किया है कि सड़क...