Hazaribagh News: जिला परिषद चौक डिवाइडर के बीचों-बीच फंसा ट्रक, घंटों रही अफरातफरी
हजारीबाग, जुलाई 3 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। हजारीबाग में बुधवार की रात एक सड़क दुर्घटना में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर पर जा चढ़ा। गनीमत रही कि इस घटना में कोई बड़ा जान-माल का नुकसान नहीं हुआ, लेकिन ट्रक के डिवाइडर में बुरी तरह फंस जाने के कारण सड़क के एक लेन का यातायात पूरे तरह बाधित हो गया।
घटना का विवरण ट्रक के डिवाइडर पर चढ़ते ही उसका अगला हिस्सा उसमें बुरी तरह फंस गया। ट्रक को निकालने के प्रयास में स्थानीय लोगों और पुलिस ने काफी मशक्कत की, लेकिन ट्रक भारी होने के कारण वह अपनी जगह से टस से मस नहीं हुआ। आखिरकार, ट्रक को हटाने के लिए आनन-फानन में दो बड़ी क्रेन मंगवाई गईं। घंटों चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद ट्रक को डिवाइडर से सुरक्षित बाहर निकाला जा सका।
यातायात...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.