Hazaribagh News: जिला खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी ने खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की एक्सपायर्ड व फफूंद लगी मिठाइयां नष्ट
हजारीबाग, अगस्त 11 -- Hazaribagh News: बरही, प्रतिनिधि। अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, हजारीबाग के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी श्वेता त्रिपाठी ने बरही के विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की और एक्सपायर्ड खाद्य पदार्थों को नष्ट कराया। अमूल फूड लैंड, धनबाद रोड, बरही में एक्सपायर्ड खाद्य उत्पाद पाए गए। एक स्वीट्स दुकान में फफूंद लगी मिठाइयां पाई गईं, जिन्हें मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। बरही चौक स्थित एक मिठाई दुकान में जांच के क्रम में मिठाई में स्टार्च की मौजूदगी पाए जाने पर संबंधित मिठाई को मौके पर ही नष्ट कराया गया। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने खाद्य प्रतिष्ठानों के संचालकों को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता बनाए रखने, एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री की बिक्री नहीं करने तथा खाद्य सुरक्षा मानकों का अनिवार्य रूप से पालन करने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.