Hazaribagh News: जयंत सिन्हा ने पूर्व विधायक लोकनाथ महतो से की मुलाकात
हजारीबाग, अगस्त 23 -- Hazaribagh News: बड़कागांव, प्रतिनिधि। हजारीबाग के पूर्व सांसद जयंत सिन्हा ने शनिवार को बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक लोकनाथ महतो से मुलाकात की एवं उनसे हाल-चाल लिया। विदित हो की हाल ही में लोकनाथ महतो की पत्नी का निधन हुआ है। इस दौरान दोनों के बीच तकरीबन एक घंटे तक बातचीत हुई। इस दौरान पूर्व सांसद ने क्षेत्र की स्थिति से भी अवगत हुए। आगे उन्होंने अपनी बात को पत्रकारों से शेयर करते हुए कहा कि टाटा कंपनी के साथ संयुक्त अभियान के तहत केरेडारी प्रखंड से मेडिकल कैंप एवं ओपीडी चलाने का काम किया जाएगा ,जिसे लेकर तैयारी कार्य किया जा रहा है। मौके पर पूर्व लोकसभा सांसद प्रतिनिधि सुरेंद्र सिन्हा एवं अन्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.