हजारीबाग, अगस्त 30 -- Hazaribagh News: केरेडारी, प्रतिनिधि। केरेडारी पंचायत से कौलेश्वरी बागी बड़काआम जाने वाले मुख्य रास्ते के करीब 500 मीटर हिस्से में जमीन विवाद के कारण पक्की सड़क का निर्माण नहीं हो पाने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। सड़क की जर्जर स्थिति के कारण कौलेश्वरी बागी के ग्रामीणों के साथ-साथ केरेडारी पंचायत के लोगों को भी आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए कालेश्वरी बागी के लोगों ने आपसी सहयोग और चंदा एकत्रित कर सड़क की मरम्मत करने का निर्णय लिया।उप प्रमुख अमेरिका महतो एवं पूर्व मुखिया तापेश्वर साव की उपस्थिति में ग्रामीणों ने श्रमदान एवं आर्थिक सहयोग करते हुए सड़क के उक्त हिस्से में मोरम, बजरी-बालू एवं बोल्डर डालकर रास्ते की भराई कर उसे आवागमन योग्य बनाय...