हजारीबाग, अक्टूबर 28 -- Hazaribagh News: हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि। पेलावल ओपी क्षेत्र के कंचनपुर निवासी निर्मल साव ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर थाना क्षेत्र के पुलिसकर्मियों पर रात दो बजे घर में घुसकर गाली-गलौज करने और जबरन तलाशी लेने का आरोप लगाया है। उन्होंने मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में निर्मल साव ने बताया कि उनके और उनकी पत्नी ललिता देवी के खिलाफ कटकमसांडी थाना कांड संख्या 188/2020 से संबंधित मामला न्यायालय में लंबित है। दोनों ने 10 सितंबर 2025 को संबंधित न्यायालय से जमानत करा ली थी। जमानत से संबंधित दस्तावेज पेलावल ओपी प्रभारी को भी सौंपे गए थे। निर्मल साव के अनुसार, आवश्यक कार्य से बाहर जाने के बाद जब वह घर लौटे, तो उन्हें पता चला कि पेलावल ओपी के अवर निरीक्षक दीपक कुमार पंवार पुलिस बल के साथ रात करीब दो बजे उनके...