हजारीबाग, सितम्बर 4 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर दो और तीन सितंबर को वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन द्वारा थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों एवं रक्त की कमी से जूझ रहे मरीजों के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन एसोसिएशन के अध्यक्ष ब्लड मैन निर्मल जैन ने किया। शिविर के दौरान मानवता की मिसाल देखने को मिली। एक मरीज का हीमोग्लोबिन काफी कम था, जिसे दुर्लभ एबी नेगेटिव रक्त की आवश्यकता थी, जो ब्लड बैंक में उपलब्ध नहीं था। ऐसी स्थिति में एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्य तारकेश्वर पांडेने अपना जरूरी काम छोड़कर तत्काल रक्तदान किया और मरीज की जान बचाई। इसके बाद मनोज पांडे, अभि सिन्हा, अविनाश, नीरज कुमार, धर्मेश, सहित अनेक रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। अध्यक्ष निर्म...