हजारीबाग, अगस्त 13 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, वरीय संवाददाता । एनएच-522 पर स्थित जगन्नाथधाम सिलवार को पर्यटन स्थल का दर्जा देकर समग्र विकास की मांग उठी है। सिलवार कला पंचायत के पूर्व मुखिया व सीपीआई नेता महेंद्र राम और सीपीएम जिला सचिव गणेश कुमार सीटू ने इस संबंध में उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त से मिलकर छह सूत्री मांग पत्र सौंपा। ज्ञापन में जगन्नाथधाम को पर्यटनस्थल घोषित करने के साथ स्वच्छ पेयजल, विवाह मंडप, सांस्कृतिक एवं सामुदायिक भवन तथा महिला-पुरुष के लिए अलग-अलग शौचालय निर्माण की मांग की गई। मंदिर परिसर के आसपास वन विभाग से फलदार पौधरोपण और योगा पार्क विकसित करने, प्रवेश द्वार को आकर्षक बनाने तथा जगन्नाथधाम से कैलाश पर्वत (मौसीबाड़ी) तक रोपवे निर्माण की मांग भी शामिल है।नेताओं ने मंदिर के समीप बने इंजीनियरिंग कॉलेज को तत्क...