हजारीबाग, जुलाई 30 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जगदीशपुर भेलवाटांड़ जंगल स्थित एक तालाब में बुधवार को स्नान करने के दौरान दो छात्र डूब गए। इस हादसे में एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा छात्र घटना से हदस कर बेहोश हो जा रहा था। जिसका इलाज शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जारी है। मृतक छात्र की पहचान हिमांशु राज पिता धर्मेंद्र दास के रूप में हुई है, जो डीएवी स्कूल कक्षा नौ का विद्यार्थी था। मृतक के पिता धर्मेंद्र दास झारखंड पुलिस में कांस्टेबल है और कोडरमा में पदस्थापित हैं। घटना की सूचना मिलते हैं वह कोडरमा से हजारीबाग अस्पताल पहुंच गए। यह भी पढ़ें- कोडरमा में पदस्थापित कांस्टेबल के बेटे की हजारीबाग में डूबने से मौत परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना की पुष्टि करते हुए मुफस्सिल था...