हजारीबाग, नवम्बर 9 -- जंगली हाथियों का उत्पात और नुकसान Hazaribagh News: चुरचू प्रतिनिधि । चुरचू प्रखंड के चनारो पंचायत अंतर्गत ग्राम चीचीकला टोला पिपराबेड़ा में शनिवार देर रात को करीब 35 जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया। पिपराबेड़ा के राजू महतो के धान के फसल को पूर्ण रूप से नष्ट कर दिया। जिससे उन्हें लगभग चालीस हज़ार रुपये का नुकसान हुआ है। राजू महतो ने बताया कि पिछले वर्ष भी जंगली हाथियों ने खेत में लगे धान को नष्ट कर दिया था, उस साल भी तीस हज़ार रूपये का नुकसान हुआ था। लेकिन वन विभाग ने किसी प्रकार की कोई क्षतिपूर्ति की आपूर्ति नहीं की। वहीं पिपराबेड़ा के ही नरेश महतो का लगभग एक एकड़ तीस डिसमिल खेत में लगे धान को हाथियों ने नष्ट कर दिया। जिससे लगभग साठ हज़ार के नुकसान अनुमान है। इसी गांव के किटीक महतो के फसल का भी नुकसान हुआ। जंगली ...