हजारीबाग, सितम्बर 11 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के एक 20 वर्षीय युवती निधि कुमारी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुरुवार की रात छड़वा डैम में कूदने से बचा लिया है। मां की डांट से नाराज होकर युवती आत्मघाती कदम उठाने के लिए डैम की ओर चली गई थी।घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना की टीम ने पेलावल ओपी की सहायता से युवती को सुरक्षित बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए मामले को तुरंत संभाला।सदर थाना में महिला पुलिस अवर निरीक्षक शाहिना परवीन और युवती की माता ने संयुक्त रूप से उसकी काउंसलिंग की। यह भी पढ़ें- Adityapur News: छोटा खरकई पुल से युवती ने नदी में लगाई छलांग, पुल पर मचा अफरा तफरी पुलिस अधिकारियों ने उसे भविष्य में इस तरह का कोई भी गलत कदम न उठाने की समझाइश दी और जीवन के म...