Hazaribagh News: चौपारण में श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए ट्रस्ट का गठन
हजारीबाग, जुलाई 26 -- Hazaribagh News: चौपारण, प्रतिनिधि। चौपारण साहू भवन प्रांगण में रविवार को श्रीराम मंदिर निर्माण समिति की दूसरी बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष सुनील साहू ने की। इसमें बड़ी संख्या में स्थानीय धर्मप्रेमियों, समाजसेवियों एवं समिति के सदस्यों ने भाग लेकर मंदिर निर्माण कार्य को शीघ्र एवं व्यवस्थित रूप से पूर्ण करने के लिए कई अहम निर्णय लिए। बैठक में सर्वसम्मति से श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए एक स्वतंत्र ट्रस्ट के गठन पर बल दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि ट्रस्ट के गठन से निर्माण कार्य अधिक व्यवस्थित एवं पारदर्शी ढंग से संचालित होगा। धन संग्रह अभियान और जनसंपर्क को प्रभावी बनाने के लिए चौपारण क्षेत्र को चार जोनों में विभाजित करने का निर्णय लिया गया। यह भी पढ़ें- कब से शुरू होगा बाबा गरीबनाथ कॉरिडोर का काम,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.