हजारीबाग, सितम्बर 4 -- Hazaribagh News: चौपारण प्रतिनिधि भगहर पंचायत के ग्राम लोहरा में गुरुवार को तालाब में डूबने से दसरथ भुइयाँ के इकलौते पुत्र चंदन कुमार ( 10 वर्ष ) मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, कक्षा 6 का छात्र चंदन स्कूल से पढ़ाई कर घर लौटा था। इसके बाद वह गांव स्थित तालाब के किनारे एक पेड़ की टहनी पर चढ़कर अपने दोस्तों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान अचानक उसका हाथ पेड़ की टहनी से फिसल गया और वह सीधे गहरे पानी में जा गिरा। उसे डूबता देख साथ में खेल रहे अन्य बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। हो हल्ला सुनकर मौके पर घरवाले व ग्रामीण पहुँचे और खोजबीन शुरू की। करीब एक घंटे बाद पहुँचे स्थानीय मुखिया कृष्णा रविदास ने तालाब में छलांग लगाई और काफी मशक्कत के बाद बच्चे को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी और चंदन दम तोड़ ...