हजारीबाग, अक्टूबर 15 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। जिले के चौपारण थाना क्षेत्र के सिंघरावा स्थित वैष्णवी ज्वेलरी दुकान में बीते 25/26 सितंबर 2026 की रात्रि हथियारों के बल पर परिवार को बंधक बनाकर की गई डकैती की सनसनीखेज घटना का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। एसपी अमन कुमार के अनुसार पुलिस ने इस दुस्साहसिक वारदात में शामिल मुख्य सरगना समेत पांच शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से लूटे गए आभूषणों और डकैती में प्रयुक्त हथियारों को भी बरामद कर लिया है। एसपी ने बताया कि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर खुलासा हुआ। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी अमन कुमार के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक अभियान अमित कुमार, बड़कागांव अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित आनंद और बरही अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राधा प्रेम किशोर के नेतृत्व में...