Hazaribagh News: चौपारण में एनजीटी नियमों की अनदेखी अवैध बालू लदा ट्रैक्टर जब्त, चालक गिरफ्तार
हजारीबाग, जुलाई 11 -- Hazaribagh News: चौपारण प्रतिनिधि राज्य में एनजीटी के तहत बालू उठाव पर रोक लागू होने के बावजूद क्षेत्र में अवैध बालू का धंधा धड़ल्ले से जारी है। शनिवार को चौपारण पुलिस ने बालू माफियाओं के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। थाना प्रभारी पंकज कुमार के नेतृत्व में चलाए गए छापेमारी अभियान के दौरान पुलिस ने महूदी मोड़ के पास से अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया है। पुलिस को देखते ही चालक वाहन छोड़कर भागने का प्रयास कर रहा था, जिसे पुलिस बल ने खदेड़कर धर दबोचा। गिरफ्तार चालक को आवश्यक कागजी कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया गया है। इस संदर्भ में थाना प्रभारी ने कहा कि क्षेत्र में अवैध बालू के उठाव और परिवहन की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसी के तहत कार्रवाई की गई है। पर्यावरण नियमों का उल्लंघन करने वालों और अवैध खनन में लिप्त माफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.