हजारीबाग, अगस्त 29 -- Hazaribagh News: चौपारण, प्रतिनिधि। चौपारण पुलिस ने शनिवार को केबीएसएस प्लस टू उच्च विद्यालय में जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस टीम ने बच्चों को समाज में पनप रही विभिन्न बुराइयों, अपराधों और उनसे बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अभियान के तहत विद्यार्थियों को मुख्य रूप से नशाखोरी के दुष्परिणाम, बढ़ते साइबर फ्रॉड से बचाव, महिला प्रताड़ना के खिलाफ कानूनी अधिकार और डायन कुप्रथा जैसी सामाजिक कुरुतियों के प्रति जागरूक किया गया। राज्य पुलिस की आपातकालीन सेवा डायल 112 के सही उपयोग की जानकारी भी दी गई। थाना प्रभारी पंकज कुमार ने बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को सही राह दिखाना है। युवाओं को जागरूक बनाकर ही एक अपराध मुक्त, शिक्षित और सुरक्षित समाज का निर्माण किया जा सकता ...