हजारीबाग, अक्टूबर 15 -- Hazaribagh News: बड़कागांव, प्रतिनिधि। प्रखंड अंतर्गत चौपदार बलिया पंचायत पैक्स चुनाव निर्वाचन पदाधिकारी भूपनाथ महतो की देखरेख में शांतिपूर्ण संपन्न हो गया। पंचायत में कुल 363 किसान मतदाता हैं, जिनमें 326 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद के चुनाव में तीन प्रत्याशी विजय यादव, महेश यादव और आनंद कुमार मैदान में थे। इसमें विजय यादव ने आनंद कुमार को 26 मतों से हराकर अध्यक्ष पद पर जीत हासिल की। विजय यादव को 130 मत, आनंद कुमार को 104 मत और महेश यादव को 89 मत प्राप्त हुए।कमेटी के संचालन के लिए 11 सदस्यीय कमेटी का चुनाव किया गया, जिसमें छह पुरुष और पांच महिलाएं शामिल हैं। निर्वाचन के पश्चात निर्वाचन पदाधिकारी भूपनाथ महतो ने विजय यादव को जीत का प्रमाण पत्र देकर विजयी घोषित किया। चुने गए 11 सदस्यों में महे...