हजारीबाग, जुलाई 26 -- Hazaribagh News: टाटीझरिया, प्रतिनिधि। टाटीझरिया थाना क्षेत्र के घुघुलिया गांव से शनिवार शाम एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां 38 वर्षीय महिला रौशनी परवीन पति मोईन अंसारी का शव उनके ही सूने घर में फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला। घटना के समय महिला घर में अकेली थी। जानकारी के अनुसार, मृतका का पति मोईन अंसारी किसी काम से टाटीझरिया गया हुआ था, जबकि उनकी सास खेत में धान रोपने गई थीं। वहीं, मृतका की बेटी एक सप्ताह पहले ही नानी के घर गई थी और बेटा हजारीबाग कॉलेज गया हुआ था। जब सास खेत से काम कर और बेटा कॉलेज से वापस लौटे, तो रौशनी परवीन को कमरे में फंदे से लटका देख उनके होश उड़ गए। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के पड़ोसी मौके पर जमा हो गए। घटना की सूचना तुरंत पति और स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद विष्णुगढ़ ए...