Hazaribagh News: घर से बाइक चोरी, प्राथमिकी दर्ज
हजारीबाग, जुलाई 8 -- Hazaribagh News: बरही प्रतिनिधि। बरही के रसोइयाधमना लश्करी मोड़ के पास स्थित एक मकान से बाइक चोरी हो गई। छोटकी बरही निवासी विजय साव ने बाइक चोरी का मामला दर्ज कराया है। विजय साव ने बताया कि उन्होंने हीरो होंडा पैशन प्लस बाइक अपने किराए के मकान में खड़ी की थी। सुबह जब वह बाइक लेने पहुंचे तो उनकी बाइक वहां से गायब मिली। पूछताछ में वहां रहने वाले किरायेदारों ने बताया कि लावालौंग, जिला चतरा के निवासी अजय उरांव उनकी बाइक लेकर फरार हो गया है। काफी खोजबीन के बाद भी बाइक का पता नहीं चलने पर उन्होंने थाना में शिकायत दर्ज कराई है। यह भी पढ़ें- Ranchi News: सलगाडीह बाजार से दिनदहाड़े बाइक चोरी पुलिस मामला की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.