हजारीबाग, जुलाई 21 -- Hazaribagh News: बड़कागांव, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र अंतर्गत चंदौल पंचायत के महुगाईखुर्द निवासी नंदकिशोर प्रजापति पिता किशुन प्रजापति के घर से बीती रात चोरी होने की खबर प्रकाश में आया है। इस संबंध में पीडि़त ने बड़कागांव थाना में आवेदन देकर जांच करते हुए कार्रवाई करने की मांग की है। आवेदन में कहा गया है कि 20 जुलाई सोमवार-मंगलवार की रात लगभग 1 से 4 बजे के बीच चोरों के द्वारा घर में घुसकर तीन मोबाइल के अलावे सो रही बेटी के पैर से चांदी का पायल एवं रूम में टंगे पैंट से 17000 रुपए नकदी की चोरी हुई। इस संबंध में सुबह परिवार के सभी अपने स्तर से मोबाइल एवं घर में हुई चोरी के समान का काफी खोजबीन की लेकिन कोई अता-पता नहीं चला। अंततः थाना में आवेदन दिया।दो दिन पूर्व इसी पंचायत के पुंदौल गांव निवासी कन्हैया प्रजापति के होटल में...