हजारीबाग, सितम्बर 1 -- Hazaribagh News: केरेडारी/बड़कागांव, हिटी। केरेडारी प्रखंड की चट्टीबरियातू दक्षिण कोयला खनन परियोजना को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल ने मंगलवार को स्थिति स्पष्ट की। केरेडारी प्रेस क्लब में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि जनता की भावना, अधिकार और ग्राम सभा का निर्णय सर्वोपरि है। जनता की इच्छा के विरुद्ध किसी प्रकार की जबरदस्ती स्वीकार नहीं की जाएगी।

स्थानीय प्रक्रियाएं सांसद ने कहा कि चट्टीबरियातू दक्षिण कोयला ब्लॉक का आवंटन 2014 से पूर्व की सरकार के समय हुआ था। परियोजना को धरातल पर उतारने से पहले कई वैधानिक और प्रशासनिक प्रक्रियाएं पूरी करनी होंगी। इनमें सेक्शन चार, zeven और नौ समेत अन्य प्रक्रियाएं शामिल हैं। उन्होंने कहा कि इन प्रक्रियाओं में स्थानीय जनता और ग्राम सभा की भूमिका म...