Hazaribagh News: ग्रामीण कार्य विभाग के दफ्तर में चोरी, सरकारी फाइलें और फर्नीचर ले गए चोर
हजारीबाग, नवम्बर 5 -- Hazaribagh News: बरही, प्रतिनिधि। ग्रामीण कार्य विभाग अवर प्रमंडल, बरही के कार्यालय में चोरों ने चोरी की। मंगलवार की रात चोरों ने कार्यालय से दो बड़ी अलमीरा, एक छोटी अलमीरा और उसमें रखी सरकारी फाइलें, एमबी बूक, जरूरी कागजात, एक बॉन्डेड टेबल, रिवॉल्विंग चेयर, 02 फाइबर कुर्सी की चोरी कर ली। सहायक अभियंता ने चोरी की घटना की जानकारी थानाप्रभारी बरही, कार्यपालक अभियंता हजारीबाग, पुलिस अधीक्षक हजारीबाग और अनुमंडल पदाधिकारी बरही को दी है। सहायक अभियंता ने अपने पत्र में कहा है कि उनके कार्यालय में बार-बार चोरी हो रही है। इससे सरकारी कामकाज प्रभावित हो रहा है। सहायक अभियंता ने थाना प्रभारी से प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.