हजारीबाग, सितम्बर 6 -- Hazaribagh News: विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के गैड़ा पंचायत में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। गुरुवार को दो आंगनबाड़ी केंद्रों में चोरी के बाद शनिवार की रात चोरों ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर कयूम अंसारी के घर को निशाना बनाया। चोर घर से सोने-चांदी के जेवरात, कांसा-पीतल के बर्तन, स्टेबलाइजर समेत करीब पांच लाख रुपये से अधिक की संपत्ति चोरी कर ले गए। चोरों ने कयूम अंसारी के पड़ोसी सज्जाद अंसारी के घर में भी सेंधमारी का प्रयास किया, लेकिन इसमें वे सफल नहीं हो सके। घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों में भय और दहशत का माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार, गैड़ा में पिछले कुछ समय से लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं। चार दिन पूर्व गुरुवार की रात बढ़ई टोला और मुस्लिम टोला स्थित दो आंगनबाड़ी केंद्रों से इन्वर्टर...