हजारीबाग, अगस्त 20 -- Hazaribagh News: विष्णुगढ़, प्रतिनिधि । विष्णुगढ़ के सातमील मोड़ निवासी झारखंड आंदोलनकारी नेता सह कांग्रेस कार्यकर्ता गुरू प्रसाद साव को विष्णुगढ़ कांग्रेस कमेटी का प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अनुमोदन के बाद हजारीबाग जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष सह पूर्व मंत्री जयप्रकाश भाई पटेल ने इस संबंध में पत्र जारी कर उनके मनोनयन की घोषणा की। गुरू प्रसाद साव के प्रखंड अध्यक्ष बनाए जाने से स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में विष्णुगढ़ प्रखंड में कांग्रेस संगठन को नई मजबूती मिलेगी तथा पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को गांव-गांव तक पहुंचाने में गति आएगी। यह भी पढ़ें- गोस्वामी तुलसीदास की रचना भारतीय सनातन संस्कार एवं संस्कृति क...