हजारीबाग, अक्टूबर 1 -- Hazaribagh News: हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि। सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कुम्हारटोली में गुरुवार को महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पूरे उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं मां सरस्वती की वंदना से हुई। विद्यालय के प्राचार्य शर्मेंद्र कुमार साहू ने दोनों महापुरुषों के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर विद्यालय के भैया-बहनों ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन, विचारों एवं योगदान पर प्रकाश डाला। प्राचार्य शर्मेंद्र कुमार साहू ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी को दोनों महापुरुषों के पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लेना चाहिए और सच्चा देशभक्त बनकर देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। यह भी पढ़ें- सरला बिरला पब्लिक स्कूल में...