हजारीबाग, सितम्बर 14 -- Hazaribagh News: पदमा, प्रतिनिधि। गणेश पूजा के पावन अवसर पर पदमा प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कुटिपीसी में भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में बरही विधायक मनोज कुमार यादव बतौर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान विधायक ने विघ्ननहर्ता भगवान गणेश के चरणों में माथा टेककर विधिवत पूजा-अर्चना की तथा समस्त क्षेत्रवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। इस अवसर पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि गणेश भगवान का आशीर्वाद संपूर्ण क्षेत्र पर सदैव बना रहे और हमारा क्षेत्र निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे। यह भी पढ़ें- Begusarai News: पबड़ा गांव में पहली बार सजा भगवान श्रीगणेश का दरबार कलश यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र भक्तिमय जयकारों से गुंजाय...