हजारीबाग, सितम्बर 14 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। जिले में सोमवार से विघ्नहर्ता भगवान गणेश के जन्मोत्सव यानी गणेशोत्सव की धूमधाम शुरू हो गई है। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक चार दिनों तक चलने वाले इस उत्सव को लेकर उत्साह का माहौल है। यह भी पढ़ें- Ara News: जगदीशपुर किला गेट पर गूंजी 'गणपति बप्पा मोरया' की गूंजउत्सव की भव्यता विभिन्न पूजा समितियों की ओर से आकर्षक और भव्य पंडालों का निर्माण किया गया है, जहां प्रथम पूज्य की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। सवेरे से ही बड़ा-अखाड़ा स्थित श्री गणेश मंदिर, मराठी कालोनी, ओकनी, मटवारी सहित पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। गणेशोत्सव को लेकर शहर के पूजा पंडालों को विशेष रूप से सजाया गया है। स्थानीय समितियों द्वारा कला और संस्कृति की अनूठी छटा बिखेरते हुए विश...