हजारीबाग, सितम्बर 4 -- Hazaribagh News: टाटीझरिया, प्रतिनिधि। गणपति पूजा समिति बेड़म की बैठक संदीप गंझू की अध्यक्षता में हुई। जिसमें आगामी गणपति पूजा को उल्लासपूर्वक मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में सदस्यों ने कई महत्वपूर्ण विचार दिए,जिसमें गांव की गलियों की सफाई ,टेंट -पंडाल आदि लगाने पर चर्चा,साउंड लगाने की योजना बनाई है। प्रतिमा बनवाने के लिए एडवांस देने समेत अन्य विषयों पर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि पूजा समिति के पदाधिकारियों का चयन आगामी बैठक में कर लिया जाएगा। बैठक में जागेश्वर मंडल, टहल महतो,सुखदेव शर्मा,रंजन भुईयां,किशोर गंझू,संतोष गंझू, कोलेश्वर गंझू,बद्री,धीरज,शेर सिंह,चरका भुईयां,गीता देवी,मंजू देवी,कांति देवी, जोगेश्वरी देवी,सुगिया देवी समेत काफी संख्या में महिला - पुरुष उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...