हजारीबाग, अगस्त 29 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि । हजारीबाग खेल महोत्सव के अवसर पर हजारीबाग कॉलेज ऑफ डेंटल साइंस एंड हॉस्पिटल की ओर से निःशुल्क दंत जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में खेल महोत्सव में शामिल खिलाड़ियों, प्रतिभागियों एवं आमजनों के दांतों की जांच कर उन्हें दंत स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। इस अवसर पर संस्था के सचिव डॉ. प्रवीण श्रीनिवास ने कहा कि स्वस्थ शरीर के लिए दांतों का स्वस्थ रहना भी बेहद जरूरी है। नियमित रूप से दांतों की जांच एवं उचित देखभाल से कई गंभीर दंत समस्याओं से बचा जा सकता है। उन्होंने कहा कि सामाजिक दायित्व के तहत इस तरह के निःशुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन आगे भी किया जाएगा, ताकि जरूरतमंद लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाई जा सकें । शिविर को सफल बनाने में डॉ. नुसरत फातिमा...