हजारीबाग, अगस्त 9 -- Hazaribagh News: बरही प्रतिनिधि। खेत में खेल रहे 5 वर्षीय बालक को सांप ने काट लिया। बालक के रोने चिल्लाने की आवाज सुनकर मां दौड़ी आयी। सांप काटने की जानकारी होते ही मां समेत आसपास के लोग बालक सार्थक कुमार उम्र 5 वर्ष पिता गोपाल यादव ग्राम धर्मपुर, मयूरहंड को इलाज के लिए बरही अनुमंडलीय अस्पताल लेकर आए। सांप काटने के बाद बालक की स्थिति गंभीर हो गई थी। बरही अस्पताल में इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...