हजारीबाग, नवम्बर 4 -- Hazaribagh News: बरकट्ठा प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र की चेचकपी पंचायत के उपरैली डेबो में भारत सरकार व कृषि पशुपालन व सहकारिता विभाग झारखंड सरकार के निर्देश के आलोक में खेत बचाओ अभियान के तहत आत्मा के प्रखंड तकनीकी प्रबंधक चिंताहरण पाठक ने कृषक गोष्ठी का आयोजन किया। बैठक में किसानों को मिट्टी जांच, बीज उपचार, संतुलित खाद व्यवहार, समेतिक किट प्रबंधन, पोषक खाद प्रबंधन का प्रयोग से होने वाले लाभ के विषय में किसानों को जानकारी दी गई। बैठक में कृषक मित्र अनिता देवी, वार्ड सदस्य लक्ष्मी देवी, हुलास सिंह, महेश प्रसाद साव, बबुनी सिंह, केवल सिंह, डेगलाल सिंह, प्रमिला देवी, सीमा देवी, रेखा देवी, दिलीप रविदास, सरिता देवी, फुसन सिंह, सीताराम सिंह समेत आदि किसान मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...