हजारीबाग, जुलाई 26 -- Hazaribagh News: कटकमसांडी, प्रतिनिधि। कटकमदाग प्रखंड के खपरियावां पंचायत भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 136 वीं एपिसोड मन की बात कार्यक्रम भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष इंद्र नारायण कुशवाहा के नेतृत्व में सुना गया। मन की बात कार्यक्रम के बाद उपस्थित कार्यकर्ताओं के बीच टिफिन बैठक की गई टिफिन बैठक में संगठन की मजबूती और विस्तार पर चर्चा की गई । बैठक के बाद एक पेड़ मां के नाम वृक्षारोपण कार्यक्रम पंचायत भवन परिसर में चलाया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री मनमीत अकेला , कोडरमा किसान मोर्चा जिला प्रभारी अर्जुन साव, कटकमदाग भाजपा पूर्व महामंत्री वीरेंद्र साहू, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सोनू सिंह, संजय पासवान ,गणेश प्रसाद, विशाल वर्मा, कपिल गुप्ता, धर्मेंद्र साहू के अलावे कई भाजपा कार्य...