हजारीबाग, अगस्त 8 -- Hazaribagh News: हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि। खतियानी परिवार की साप्ताहिक बैठक पुराना धरना स्थल के समीप अशोक राम की अध्यक्षता में हुई। केंद्रीय महासचिव मोहम्मद हकीम ने कहा कि झारखंडियों की पहचान, जिसके पास हो खतियान। उन्होंने कहा कि पूर्व और वर्तमान सरकारें स्थानीय नीति को स्पष्ट करने में विफल रही हैं। खतियानी परिवार लगातार स्थानीय एवं विस्थापन नीति को लेकर आंदोलन कर रहा है। उन्होंने पतरातू डैम, एचईसी रांची और बोकारो थर्मल पावर से विस्थापित परिवारों की सूची सार्वजनिक करने की मांग की, ताकि उनके हालात की जानकारी मिल सके। केरेडारी व टंडवा में एनटीपीसी से प्रभावित लोगों की जानकारी उपलब्ध कराने की भी मांग की गई। बैठक में सरकार से स्थानीय नीति पर ठोस निर्णय लेने की अपील की गई। 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस पर खतियानी परिवार ने शुभक...