हजारीबाग, अक्टूबर 13 -- Hazaribagh News: बरकट्ठा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं में इजाफा होने से बरकट्ठा के व्यावसायियों में काफी आक्रोश है। कनक ज्वेलर्स के संचालक बिंदु सोनी के नेतृत्व में व्यवसायियों ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक के नाम एक ज्ञापन बरकट्ठा थानाप्रभारी को सौंपा। लोगों ने क्षेत्र में बढ़ते चोरी और लूटपाट की घटनाओं पर अंकुश लगाने, बीते दिनों हुई चोरी की घटनाओं को उद्भेदन करने की मांग की है। लोगों ने बताया कि बीते 11 अक्टूबर को दो घरों में चोरी और एक ज्वेलरी दुकान में चोरी के प्रयास से लोगों में भय का माहौल है। अगर इस पर अतिशीघ्र अंकुश नहीं लगाया गया और कांडों का उद्भेदन नहीं हुआ तो बाध्य होकर व्यवसायिक वर्ग के लोग प्रशासन के विरोध में थाना का घेराव व जीटी रोड जाम करेंगे। मौके पर बिंदु सोनी, बीरेंद्र प्रसाद सोनी, ...