Hazaribagh News: कोर्रा पुलिस ने चोरी की स्कूटी के साथ दो शातिर बदमाश को किया गिरफ्तार
हजारीबाग, अक्टूबर 2 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, हमारे प्रतिनिधि। शहर के कोर्रा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए कन्हरी ओवरब्रिज के पास वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की एक काले रंग की एक्टिवा स्कूटी के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से वाहन चोर गिरोह में हड़कंप मच गया है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुमित कुमार वर्मा उम्र 23 वर्ष, पिता पप्पू राम उर्फ पप्पू वर्मा और संजोभ प्रफुल्ल पुण्डी उम्र 27 वर्ष, पिता आनन्द पुण्डी के रूप में हुई है। दोनों आरोपी मरियम टोली दीपुगढ़ा कोर्रा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस ने बिना कागजात वाली उक्त स्कूटी को विधिवत जब्त कर लिया है।मुख्य आरोपी सुमित कुमार वर्मा का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है, जिसके खिलाफ कोर्रा थाना में पहले से ही कई मामले दर्ज हैं।कोर्रा थाना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.