हजारीबाग, जुलाई 14 -- Hazaribagh News: विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। विष्णुगढ़ स्थित कोनार डैम में मंगलवार को 42 किलोग्राम वजन की एक विशाल मछली पकड़ी गई। जरकुंडा मत्स्यजीवी सहयोग समिति एवं नौका विहार के सदस्यों ने संयुक्त रूप से जाल डालकर इस मछली को पकड़ा। डैम से पहली बार इतनी बड़ी मछली मिलने की जानकारी मिलने पर समिति के सदस्यों में उत्साह का माहौल रहा। समिति के अध्यक्ष धीरज कुमार लहेरी ने बताया कि कोनार डैम में अब तक इतनी बड़ी मछली नहीं पकड़ी गई थी। 42 किलो की मछली के अलावा मंगलवार को 26 किलोग्राम, 12 किलोग्राम और 10 किलोग्राम वजन की कई बड़ी मछलियां भी जाल में फंसीं। इस दौरान अशोक महतो, जमुना महतो, तपेश्वर महतो, देवेंद्र महतो एवं महावीर महतो सहित समिति के अन्य सदस्य शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्...