हजारीबाग, जुलाई 16 -- Hazaribagh News: विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। कोनार डीवीसी उच्च विद्यालय में बुधवार को अभिभावक संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भाग लिया। बैठक का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक गुणवत्ता में सुधार, नियमित उपस्थिति, अनुशासन तथा परीक्षा परिणामों को बेहतर बनाने के लिए अभिभावकों और विद्यालय के बीच समन्वय स्थापित करना था। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य भरत किशोर महतो, शिक्षक संजय दास, तौहिद अंसारी समेत छात्र-छात्राओं के अभिभावक उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...