हजारीबाग, नवम्बर 10 -- Hazaribagh News: बरकट्ठा, प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के कोनहारा खुर्द से तीन मवेशी चोरी हो जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस बाबत कोनहारा खुर्द निवासी कामेश्वर यादव पिता कन्हाई यादव ने बरकट्ठा थाना में आवेदन दिया है। उसने बताया कि सोमवार के रात करीब बारह बजे के लगभग घर के सामने से बंधे दो बैल और एक गाय को अज्ञात लोगों द्वारा चोरी कर ली गई। काफी खोजबीन करने के बावजूद कहीं पता नहीं चल पा रहा है। बताया कि मवेशी का मूल्य लगभग साठ हजार रूपये का है। बैलों की चोरी होने से खेतीबारी का कार्य ठप हो गया है। मवेशी चोरी की घटना से आस पास के किसानों में मवेशी चोरी के भय का माहौल है। यह भी पढ़ें- Purnia News: चार दिन बाद भी खाद-बीज दुकान में चोरी का खुलासा नहीं

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...