Hazaribagh News: कोडरमा महिला फुटबॉल में हजारीबाग की टीम बनी विजेता
हजारीबाग, नवम्बर 3 -- Hazaribagh News: बरही, प्रतिनिधि। मंगलवार को बरही के करगइयो में स्व वैद्यनाथ पंडित मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का उद्घाटन हुआ। उद्घाटन मैच हजारीबाग और कोडरमा के महिला फुटबॉल खिलाड़ियों के बीच खेला गया। दोनों टीम की महिला खिलाडियों ने शानदार खेल का प्रर्दशन किया। निर्धारित समय सीमा तक दोनों टीमें बराबरी पर रहीं। रेफरी ने जीत हार के निर्णय के लिए दोनों टीमों के बीच पेनाल्टी शूटआउट कराया। पेनाल्टी शूटआउट में हजारीबाग की टीम विजेता बनी। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्यअतिथि बरही प्रमुख मनोज रजक, जिप प्रतिनिधि गणेश यादव, अल्पसंख्यक कल्याण महासमिति के अध्यक्ष मो कैयूम, मुखिया मंगलदेव यादव, पूर्व मुखिया दशरथ यादव, रघुवीर यादव, रवि यादव, पिंटू कुमार, किशोर पंडित, सुरेन्द्र पंडित ने एक साथ किया। मुख्य अतिथि और अतिथियों ने विजेता टी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.