हजारीबाग, जुलाई 30 -- Hazaribagh News: केरेडारी, प्रतिनिधि। प्रखंड के सभी 107 सरकारी एवं सरकारी सहायता प्राप्त प्राथमिक , मध्य और उच्च विद्यालयों में गुरुवार को यानी 30 जुलाई को एक साथ विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) का पुनर्गठन किया जाएगा। इस संबंध में बीआरसी से बीपीएम अंकित शर्मा द्वारा पर्यवेक्षकों की प्रतिनियुक्ति संबंधी पत्र जारी कर दिया गया है । सभी 107 पर्यवेक्षक प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में जाकर निर्धारित समय पर उपस्थित रहेंगे और राज्य परियोजना निदेशक के दिशा-निर्देशों के अनुसार आम सभा के माध्यम से एसएमसी का गठन कराएंगे। यह समिति अगले दो वर्षों के लिए प्रभावी रहेगी।चुनाव प्रक्रिया की जानकारी डीएसई, बीडीओ, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य, बीआरपी, सीआरपी एवं अभिभावकों को भी दे दी गई है।ताकि यह भी पढ़ें- Chatra News: प्रत...