हजारीबाग, सितम्बर 22 -- Hazaribagh News: बरकट्ठा, प्रतिनिधि। करमा महोत्सव पर वन विभाग ने प्रखंड के कपका, चामुदोहर, सूर्यकुंड में पौधरोपण किया। बरकट्ठा बीट के वन सुरक्षाकर्मियों ने बरही वन क्षेत्र के पदाधिकारी रेंजर सत्येंद्र कुमार चौधरी के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। इस मौके पर रेंजर ने कहा कि करमा महोत्सव और पेड़ की पूजा करना जहां पर्यावरण का संदेश देता है। वहीं इस महोत्सव पर पौधरोपण कर पेड़ों और जंगल की रक्षा के संदेश को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से पौधरोपण किया गया। पौधरोपण कार्यक्रम में प्रभारी वनपाल पंकज कुमार, वनरक्षी राजेन्द्र कुमार, सिकंदर साव, अमन कुमार ने भी पौधे को लगाया और सुरक्षा का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- Ghumla News: चैनपुर में करमा महोत्सव पर चैनपुर में रोपे गए पौधे यह भी पढ़ें- Kodarma News: करमा पूजा पर लगाए गए पौधे...