हजारीबाग, जुलाई 3 -- Hazaribagh News: ​चौपारण प्रतिनिधि गोविंदपुर पंचायत के गोरखवा गांव में बुधवार की 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आने से 23 वर्षीय दिनेश यादव, पिता महाबीर यादव की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

क्या है मामला गोरखवा निवासी बासुदेव यादव ने बताया कि, बुधवार शाम क्षेत्र में आई तेज आंधी और तूफान के कारण 11 हजार वोल्ट का बिजली का तार काफी नीचे झुक गया था। इसी दौरान पैदल चल रहा युवक दिनेश यादव अनजाने में उस लटकते हुए तार की चपेट में आ गया और बुरी तरह झुलस गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों के सहयोग से घायल युवक को आनन-फानन में बरही अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए हजारीबाग ...