हजारीबाग, अक्टूबर 14 -- चोरी के मामले का खुलासा Hazaribagh News: कटकमसांडी, प्रतिनिधि  । एक पखवारे के अंदर कटकमदाग पुलिस ने चोरी मामले का उद्भेदन करते हुए एक आरोपी चोर सहित चोरी का सामान बरामद किया है। इस संबंध में कटकमदाग थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी और चितरंजन कुमार ने प्रेसवार्ता कर जानकारी दी है कि 9 अक्तूबर को सिरसी गांव निवासी नितेश कुमार राज पिता बसंत नारायण महतो ने कटकमदाग थाना में चोरी का मामला दर्ज कराया था । इसमें बताया गया है कि 2 अक्तूबर को शाम 5 बजे  जितिया में खरीदारी करने के लिए मार्केट गये हुए थे। इसी बीच नितेश कुमार राज के घर के छज्जा के तरफ से मोहम्मद एहसान, उर्फ सोनु, पिता मोहम्मद हबीब, ग्राम सिरसी थाना-कटकमदाग को भागते हुए देखा गया। जब घर का दरवाजा खोला तो देखा कि ड्रावर से 20 हजार  और एक मोबाइल चोरी कर ली गई। इसके आल...