हजारीबाग, जुलाई 20 -- Hazaribagh News: बरही, प्रतिनिधि। बरही के गया रोड पुरानी जीटी रोड पर डस्ट लदा हाइवा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में हाइवा चालक रामकृपाल सिंह उम्र 49 गोपालपुर, फिरोजाबाद, यूपी निवासी घायल हो गए। रसोइयाधमना के समाजसेवी राजेश कुमार ने घायल हाइवा चालक को निजी क्लीनिक पहुंचाया और इलाज कराया। हाइवा बांझेडीह प्लांट से डस्ट लेकर चतरा जा रहा था। इसी बीच हाइवा अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गया। राजेश कुमार ने कहा कि सड़क पर बने गड्ढे के कारण यह हादसा हुआ। सड़क पर गड्ढे के कारण यहां आये दिन दुर्घटना होती रहती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...