हजारीबाग, सितम्बर 26 -- Hazaribagh News: विष्णुगढ़, प्रतिनिधि। विष्णुगढ़-गोमियां रोड में नरकी के पास शुक्रवार को एसयूवी और स्कूटी की जोरदार टक्कर में स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बोकारो जिले के गांधीनगर थाना क्षेत्र के बेदकारो बस्ती निवासी तुलसी महतो (45) पिता बुधन महतो के रूप में हुई है।जानकारी के अनुसार तुलसी महतो मनसा पूजा में शामिल होने के लिए विष्णुगढ़ प्रखंड के एक गांव में परिजन के घर आए थे। पूजा में शामिल होने के बाद शुक्रवार को स्कूटी से अपने घर बेदकारो बस्ती लौट रहे थे। इसी दौरान नरकी के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कोर्पियो अनियंत्रित होकर उनकी स्कूटी से टकरा गई।टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी एसयूवी के नीचे जा घुसी और कुछ दूर तक घिसटती चली गई। हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गए और वाहन के नीचे फंसे घायल युव...