हजारीबाग, अक्टूबर 18 -- Hazaribagh News: बरकट्ठा प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बाजार रोड़ स्थित लक्ष्मण कुमार चौधरी के घर समेत तीन घरों में बीते 11 अक्तूबर को चोरों ने लाखों रुपये के आभूषण समेत नगद चोरी की घटना का अंजाम दिया। चोरी घटना को लेकर बरही एसडीपीओ राधा प्रेमकिशोर बरकट्ठा पहुंचे। मौके पर झारखंड राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग अध्यक्ष सह पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव, पुलिस निरीक्षक इमदाद अंसारी, बरकट्ठा थाना प्रभारी आशीष कुमार भगत मौजूद थे। एसडीपीओ ने लक्ष्मण कुमार चौधरी के घर हुई चोरी की घटना का निरीक्षण कर थानाप्रभारी को कांड का जल्द उद्भेदन करने का आवश्यक निर्देश दिया। साथ ही क्षेत्र में नियमित पुलिस गश्ती की बात कही। एसडीपीओ ने कहा कि पुलिस लगातार छापामारी कर रही है। और कांड का जल्द उद्भेदन करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने जनता से पु...