हजारीबाग, सितम्बर 14 -- Hazaribagh News: हजारीबाग, वरीय संवाददाता। विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान शहर के वार्ड 27 समेत कई इलाकों में नामचीन लोगों के परिजनों के नाम नोटिस जारी होने से लोगों में नाराजगी है। बताया जा रहा है कि नोटिस पाने वालों में नेता, पत्रकार और अधिवक्ताओं के परिजन भी शामिल हैं। लोगों का कहना है कि वर्षों से मतदाता सूची में दर्ज नामों को लेकर इस तरह नोटिस जारी होने से उन्हें अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मामले को लेकर भाजपा नेता सुमन कुमार पप्पू ने कहा कि एसआईआर में सामने आ रही यह स्थिति बड़ी समस्या है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुनरीक्षण कार्य में पर्याप्त जवाबदेही वाले कर्मचारियों को ड्यूटी पर नहीं लगाया गया। कई जगह कामकाज में गंभीरता के बजाय खानापूर्ति की गई, जिसका परिणाम अब आम लोगों को भुगतना पड़ रहा ह...