हजारीबाग, जुलाई 22 -- Hazaribagh News: बरही प्रतिनिधि। एसआईआर को लेकर परियोजना बालिका उच्च विद्यालय बरही में बीएलओ, बीएलए की बैठक सह चुनाव पाठशाला का आयोजन किया गया। बैठक सह चुनाव पाठशाला में शामिल होकर बीडीओ जयपाल महतो ने बैठक की कार्यवाही का निरीक्षण किया। ​बैठक में नियमों के तहत अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत मतदाताओं के नाम हटाने के बाद सभी नामों का सत्यापन कर सदस्यों को सुनाया गया। बीडीओ ने सभी बीएलओ को निर्देश दिया कि घर-घर जाकर मतदाताओं का भौतिक सत्यापन करें। किसी भी पात्र मतदाता का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाए।​बैठक सह चुनाव पाठशाला में बीएलओ, बीएलए, प्रतिनिधि, शिक्षक एवं विद्यालय की छात्राएं मौजूद थीं। यह भी पढ़ें- Sahibganj News: एसआईआर प्रक्रिया को लेकर सभी बूथों पर हुई चुनाव पाठशाला बीडीओ ने सभी बीएलओ से शत-प्रतिशत त्रुटिरहि...