हजारीबाग, अगस्त 18 -- Hazaribagh News: हजारीबाग,नगर प्रतिनिधि।हजारीबाग नगर भवन में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर तरंग ग्रुप की ओर से सहयोगी संस्थाओं के साथ एक शाम आजादी के नाम सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि सांसद मनीष जायसवाल ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। वंदे मातरम् और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। सांसद ने कहा कि आजादी वीर शहीदों के त्याग और बलिदान से मिली है। सच्ची देशभक्ति अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन और राष्ट्र निर्माण में योगदान देना है। उन्होंने कला के माध्यम से युवाओं में राष्ट्रप्रेम जगाने के प्रयास की सराहना की।कार्यक्रम में करीब 22 कला दलों और संस्थानों ने देशभक्ति गीतों पर नृत्य, समूहगान और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। यह भी पढ़ें- Nawada News: सांस्कृतिक समागम में वीर बलिदानि...